
घाटशिला : जर्जर बिजली तार और खंभे बदलने की मांग, विधायक ने विभाग को लिखा पत्र
✒️…दीपक नाग

गर्मी का दस्तक देते ही घाटशिला और इस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंख-मिचौली करना आरंभ कर दिया है। जाहिर है। जाहिर है जिम्मेदार विभाग पहले से ही सचेत होते तो आज यह हाल न होता । ऐसी हालत में आम जनता स्थानीय विधायक के समक्ष अपने समस्याओं को रखा । और विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन त्वरित कार्रवाई करते हुए झामुमो के दो स्थानीय नेताओं के माध्यम से संबंधित विभाग को पत्र भेजा ।
बता दूं कि, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन के तार और खंभे काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित हो रही है।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर जर्जर तारों और खंभों को जल्द बदलने की मांग की है। उन्होंने झामुमो के स्थानीय नेता अशोक महतो और सुजय सिंह को अनुशंसा पत्र सौंपते हुए विभाग से तालमेल कर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विधायक ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला के *कार्यपालक अभियंता* को भेजे पत्र में कहा है कि जनहित और क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर बिजली तारों और खंभों को तत्काल बदलना आवश्यक है।
पत्र में विशेष रूप से :
* गालूडीह मुड़ुलिया अन्नपूर्णा भंडार से जोड़ीसा, केसारपुर होते हुए नरसिंहपुर तक
* तथा जयनाथपुर से कालाझोर, राजाबासा होते हुए पिड़्राबाद तक के क्षेत्रों में 11 केवी बिजली लाइन के तार और खंभों को बदलने की मांग की गई है।
विधायक ने कहा कि यदि समय रहते इन लाइनों को नहीं बदला गया तो दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी और बिजली आपूर्ति भी लगातार प्रभावित होती रहेगी। उन्होंने विद्युत विभाग से इस दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
कार्यपालक अभियंता ने इस विषय की गंभीरता को देखते हुए अविलंब कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
