Spread the love

गोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला, विजयादशमी का शक्ति संचय का त्यौहार है, राष्ट्र को परम वैभव पहुंचे उद्देश्य : शशांक कुलकर्णी

रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार

Advertisements
Advertisements

गोला प्रखंड क्षेत्र के राज्य सम्पोषित प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघचालक शत्रुघ्न प्रसाद और बौद्धिक कर्ता के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची के प्रोफेसर शशांक कुलकर्णी उपस्थित रहे। संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला,पथ संचलन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण से निकलकर रजरप्पा मोड, अग्रवाल मोहल्ला, पाठक टोला, कालीनाथ चौक, डीवीसी चौक होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में जाकर समापन हुआ।

जगह-जगह पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। पथ संचलन के दौरान बजरंग दल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।उसके बाद विद्यालय प्रांगण में मां दुर्गा और परम पूजनीय आद्य सरसंघचालक डॉ॰ केशव बलिराम हेडगेवार की चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्र पूजन किया। बौद्धिककर्ता शशांक शेखर ने कहा कि विजयादशमी के दिन ही सन 1925 ई० में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। आज संघ 99 वर्षा से सतत राष्ट्रीय ही एवं समाज ही में कार्य करते हुए 100 वें वर्ष में प्रवेश किया।

विजयादशमी के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। जिस तरह नदी अपने आप को समुद्र में विलीन कर लेती है, समर्पित कर देती है उसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के नदी में सेवा कार्य और समाज के उत्थान में स्वयंसेवक विलीन और समर्पित हो जाते है। चरैवेति चरैवेति की तरह में सतत चलते रहना है,इस राष्ट्र के लिए स्वयंसेवक तन समर्पित,मन समर्पित और जीवन समर्पित करते हैं। विजयदशमी शक्ति संचय का त्यौहार है। राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करते रहना है। राष्ट्र में सज्जन शक्ति बढ़े और निर्जन शक्ति का नाश हो। संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर झारखंड पर प्रांत के महाविद्यालयीन प्रमुख संजीत कुमार, जिला कार्यवाह सुमित कुमार,जिला प्रचारक सत्यम कुमार,राजेश ठाकुर ,जीतू थानेदार,भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर,रामा करमाली,रंजित साव,सुरज कुमार, अनिकेत कुमार,रवि कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Advertisements

You missed