सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल में चलाया गया जागरुकता अभियान…
सरायकेला संजय मिश्रा: जिला परिवहन विभाग द्वारा बीते 15 जनवरी से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल सरायकेला में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी शंकरचर्या शमाद के निर्देशानुसार चलाए गए उक्त जागरूकता अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों के मदद करने के लिए लोगों को एक नेक नागरिक होने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisements

Advertisements

जिससे जिला अंतर्गत हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मदद मिल सके और समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके ताकि उनकी जान बच पाए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधन कुंदन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह एवं आईटी सहायक घृत कुमार मौजूद रहे।

