Advertisements
Spread the love

चाकुलिया नगर पंचायत  टाउन हॉल में  नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया…

 

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Advertisements

इस दौरान विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. 12 एसएचजी ग्रुप का बैंक लिंकेज जिसके तहत 12 एसएचजी को 24 लाख का लोन, 2 स्ट्रीट वेंडर को 50-50 हज़ार, 5 स्ट्रीट वेंडर 20-20 हज़ार, 3 स्ट्रीट वेंडर को 10-10 हजार का लोन, 8 एसएचजी को 10-10 हजार का रिवॉल्विंग फंड, 25 लाभुकों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, 16 छात्राओं को सावित्रि बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, 12 लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 10 लाभुकों को जॉब कार्ड एवं 120 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया.

इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार, सिटी मैनेजर मोनिश सलाम, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रभात मिंज, प्रदीप उरांव, लखींद्र महाली, ग्लोरियां भेंगरा, रेणुका महतो, अमित मिश्रा, दुर्गा नाथ, रोकी दास, असीम नाथ, पल्लब झा आदि उपस्थित थे.