Spread the love

इंडोर स्टेडियम दुमका में प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन

Advertisements
Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका । पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से इंडोर स्टेडियम, दुमका में प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान रहे। अपने संबोधन में उपायुक्त ने युवाओं को रचनात्मक सोच, नवाचार और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सशक्त बनाने का आह्वान किया और कहा कि तकनीक व रचनात्मकता का समन्वय ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। महोत्सव में चित्रकला, भाषण, कविता लेखन, लोकगीत एवं लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेता प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला में तानिया सिंह (पाकुड़), भाषण में स्वाती राज (दुमका) और कविता लेखन में हरिप्रिया रजक (दुमका) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोकगीत में दुमका और लोकनृत्य में गोड्डा की टीम प्रथम रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 27 दिसंबर 2025 को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा, जहां वे संताल परगना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच देना, सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना तथा उन्हें सकारात्मक व रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रंजन मुर्मू, जिला खेल समन्वयक रोहित प्रत्यय सहित कई अधिकारी, प्रतिभागी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed