Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर नामकुम में भव्य तिरंगा यात्रा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

राँची/ नामकुम । भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी विजय और वीर सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करते हुए, भारतीय जनता पार्टी, नामकुम मंडल ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
यह यात्रा मंगलवार दोपहर 3 बजे समाधान केंद्र, सदाबहार चौक, नामकुम से प्रारंभ हुई। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने किया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने वाले भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनके मनोबल को बढ़ाना था।
इस अवसर पर “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “POK हमारा है” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, सैनिकों के परिजन, समाज के प्रबुद्ध नागरिक, तथा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता में कई प्रमुख लोगों का विशेष योगदान रहा, जिनमें शामिल हैं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर विनय कुमार महतो (जिला अध्यक्ष), धीरज  प्रीतम साहू, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज सिंह, समीर रॉय, सुजीत कुमार सिन्हा, हरीश गोंझू, रमेश लकड़ा, जयंती देवी, मीनू देवी, पूर्व सैनिक रामपाल सिंह, अखिलेश चंद्र, गणेश प्रजापति, अरुण कुमार झा, एन.पी. सिन्हा, रंजीत पात्रा, अक्षय मिश्रा, अरुण तिवारी, तुलसी गोप, रामसाय मुंडा, रवि सागर, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजीव रंजन, पवन लोहार, सुदर्शन गंजू, अशोक नायक, संजय पाहन, नंद सिंह, विकास सिंह, प्रभात झा, आर्यन मुंडा सहित अनेक गणमान्य नागरिक। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, संकल्प और राष्ट्रभक्ति को समर्पित एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुई, जिसने नागरिकों के मन में देश के प्रति गौरव और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed