Advertisements
Spread the love

गुरुजी को भारत रत्न मिले, यही हम सबकी है आवाज़ : विधायक समीर मोहंती

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
दिशोम गुरु शिबू सोरेन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश के आदिवासी समाज की आत्मा थे. उन्होंने अपने जीवन का हर पल जल, जंगल, जमीन और अस्मिता की लड़ाई को समर्पित कर दिया.

Advertisements

विधायक समीर मोहंती ने भारत सरकार से आग्रह किया कि गुरुजी को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए. यह सिर्फ एक सम्मान नहीं होगा, बल्कि उनके संघर्ष, त्याग और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक ऐतिहासिक कदम होगा. उन्होंने कहा कि गुरुजी को भारत रत्न देना समस्त झारखंड और देश के करोड़ों आदिवासियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

You missed