
धालभूमगढ़ : तुफानी चुनावी दौरे में सोमेश ने दिन रात एक कर दिया…
दीपक नाग… ✍️

घाटशिला विधानसभा सभा में होने जा रही उपचुनाव में जीत की परचम लहराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं सोमेश चंद्र सोरेन। अब लगने लगा यह चुनाव केवल जीत और हार है तक ही सीमित नहीं रह गई हैं, ऐसा लग रहा है जैसे प्रतिष्ठा की बात हो गई है। क्यों कि, जब प्रत्याशी अकेले लड़ते हैं तब इतनी अधिक जज़्बात आम तौर पर नहीं देखी जाती है । यहां ऐसा लग रहा है जैसे पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता खुद चुनाव में खड़े हैं और खुद प्रत्याशी है ।
इधर भाजपा के चुनावी रथ में अनेक राजनीतिक योद्धा सवार है और झामुमो के चुनावी रथ का सारथी के साथ – साथ योद्धा भी स्वयं सोमेश चंद्र सोरेन नजर आ रहा है । भले ही रथ में सोमेश वर्तमान समय में अकेले जरुर चुनावी कुरुक्षेत्र की तैयारी में लीन हैं, पर उनके साथ मैदान में हजारों की संख्या में जीती जाएंगे या तो फिर मिट जाएंगे की सोच को लेकर कार्यकर्ता साथ खड़े हैं ।
इसी चुनावी दंगल की तैयारी में आज पंडित कॉम्प्लेक्स धालभूमगढ़ में प्रखंड की महिला नेत्रियों के साथ बैठक की गई और महिलाओं को रणनीति की जिम्मेदारी बताई गई।
इस बैठक में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, पार्टी के सचिव नरेन सोरेन, कोषाध्यक्ष कमल मंडल, सोना राम सोरेन, मुखिया अर्जुन मार्डी, मुखिया विक्रम टुडू, मुखिया उमा भूमीज , मुखिया चांपा रानी मुर्मू, पार्टी के उपाध्यक्ष चेतन मुर्मू, धीरेन पाल, शरबत मुर्मू, प्रदीप कुमार राय, रंजीत उपाध्याय, महिला नेत्री फुलमनी टुडू, गुरुवारी हांसदा, पिंकी शीट, मानकी माण्डी एवं समस्त महिला नेत्रियों को आप सबों को मेरा हार्दिक अभिन्नदन जोहार।
