Advertisements

ईचागढ. : सरायकेला खरसवाॅ जिला के ईचागढ प्रखंड में हाथीयों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है । लगातार लोग हाथीयों के तांडव का शिकार हो रहें है । बीते रात ईचागढ के सोड़ो में जंगली हाथियों ने खेत से काम कर लौट रहे 55 वर्षीय राम कृष्ण महतो को रौंदा. मौके पर ही मौत हो गया . इस घटने के बाद घटना स्थल पर ईचागढ थाना और तिरुलडीह सहीत वन विभाग घटना स्थल पर पहुंचे । वही वन पाल राधा रमण ठाकुर ने पीड़ी परिवार को तत्काल 50 हजार रूपये नगद एवं कागजी प्रक्रिया के बाद शेष राशि का भुगतान कर दिया जायेगा । शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया । वही राधा रमण ठाकुर ने बताया की हाथी को भगाने के लिए लगातार पटाखे ग्रामीणों के उपलब्ध कराया जाता है ।
Advertisements

Related posts:
चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और वेल्ड...
SARAIKELA : विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन; सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...
आदित्यपुर : हृदय गति रुकने से समाजसेवी विजय महतो की मां माधवी महतो का निधन , रांची के रिम्स में ली अ...

