Spread the love

‌हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने इसे गंभीरता से उठाया, विस अध्यक्ष से कहा जिला प्रशासन का इतना मनमानी कितने दिनों तक हमलोग सहेंगे, सीएम हस्तक्षेप करें..

(झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू आस्था के साथ कर रही है खिलवाड़ मनीष जायसवाल, मैं निरंतर आवाज बुलंद कर रहा हूं मनीष जायसवाल…)

 

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार )   हजारीबाग जिले के ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस के पारंपारिक तरीके पर प्रदेश की गठबंधन सरकार औंर जिला प्रशासन की मनमानी के खिलाफ़ हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल पूरी तरह मुखर गई हैं। सड़क से लेकर सदन तक इसे लेकर आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग जिले में रामनवमी से पूर्व करीब 5 हज़ार लोगों पर 107 की कार्रवाई करने औंर प्रथम मंगला जुलूस के दिन डीजे पर पाबंदी का विरोध करने पर 9 लोगों को नामजद करते हुए। 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के मामले को सदन पटल पर गंभीरता से उठाया गया।

सदन पटल पर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने गूंजते हुए। मनीष जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विगत दो-तीन दिनों से हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी की भव्यता औंर उसके स्वरूप को सूक्ष्मा करने का जो प्रयास किया जा रहा हैं। उसे लेकर मैं निरंतर आवाज बुलंद कर रहा हूं। पहले तो हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा बिना कोई स्पॉट विजिट किए हुए। तादाद में लोगों को 107 का नोटिस भेज दिया गया। आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त हो सके। उसके बाद हजारीबाग के पहले मंगला जुलूस के दौरान रामनवमी जुलूस के दौरान सरकार औंर जिला प्रशासन द्वारा किए गए। पाबंदी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे 9 लोगों पर नामजद तथा करीब 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। इसे लेकर एक बहुत बड़ा दल हजारीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष के माध्यम से आग्रह की गई।

मनीष जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सदन में सूबे के मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन बैठे हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि एक बार आप खुद इस पर हस्तक्षेप करें। उक्त मामले को शांत कराएं जाए। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी जगहों पर अलग नियम हैं। सिर्फ हजारीबाग के लिए डीजे पर पाबंदी कहां तक उचित हैं?। हजारीबाग झारखंड में नहीं हैं क्या? हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का इतना मनमानी औंर कितने दिनों तक हमलोग सहेंगे ? हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के सवाल पर जवाब देते हुए। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम अपने जवाब में अपनी बातें रखेंगे। झारखंड विधानसभा में मामला उठाने से पुर्व ही। विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से वार्तालाप की गई।

मनीष जायसवाल ने कहा कि हमलोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। पहले लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातें सरकार तक पहुंचाएंगे। हमारी मांगों पर अमल नहीं हुआ। फिर अपने तरीके से कार्य करेंगे। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी की भव्यता को लगातार झारखंड की गठबंधन सरकार के इशारे पर दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं। दमनकारी फैसलों के माध्यम से इसे लेकर प्रोटेस्ट कर रहे। लोगों पर एफआईआर तक की जा रही हैं। झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

Advertisements

You missed