Advertisements
Spread the love

नियोजन नीति को लेकर 20 मार्च को छात्र करेंगे विधानसभा घेराव सफीम इमाम, एक नियोजन नीति नही बना पाई हैं सफीम इमाम…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार )  रामगढ़ जिला शुक्रवार को 2016 के पुर्व नियोजन नीति 60:40 के खिलाफ ऑक्सीजन पार्क, रांची शहर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। आगमी 20 मार्च के ऐतिहासिक विधानसभा घेराव को सफल बनाने की आह्वान किया गया। कितनी दुर्भाग्य की बात हैं कि झारखण्ड़ प्रदेश बने 22 साल हो गया। अब तक एक स्थानीय नीति-नियोजन नीति तक नहीं बन पाई गई। इसी बीच लगभग ग्यारह बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन युवाओ की भविष्य नहीं बदली आज भी अंधकारमय हैं।

Advertisements

वर्तमान हेमंत सरकार पांच लाख युवती युवाओं को नौकरी की वादा करके सत्ता पर 2019 मे आई गई। आज साढे तीन साल बीत जाने के बाद नौकरी तो छोड़िए। एक नियोजन नीति नही बना पाई हैं। पिछ्ले वर्ष मैट्रिक-इंटर आधारित नियोजन नीति रद्द होने के बाद से ही झारखण्ड के बेरोजगार छात्र आक्रोशित हैं। आन्दोलित हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। झारखण्ड यूथ एशोसिएशन के केंद्रीय संयोजक इमाम सफी ने कहा हेमंत सरकार झारखण्डी हित में नियोजन नीति अविलंब बनाए गए। वर्ना 20 मार्च को छात्र करेंगे विधानसभा घेराव। उक्त मौके पर छात्र नेता मनोज यादव,देवेंद्र नाथ महतो,गुलाम हुसैन,सजीर अंसारी,महेश कुमार,एहतशाम अली इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed