Advertisements

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता दिखाते हुए घायल को पहुँचाया अस्पताल…
(Desk by Bhumika)
Advertisements

बेड़ो थाना के सामने स्थित चौक पर एक ट्रक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक अज्ञात मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोहरदगा जाने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला जब घटनास्थल से गुजर रहा था तब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता दिखाते हुए काफिला रोका। पहले एम्बुलेंस को फोन कर बेड़ो अस्पताल पहुंचने को कहा और रांची एसपी को फोन कर सम्बंधित थाना प्रभारी को घटना स्थल पर पहुंचने को कहा।
उन्होंने स्वयं और अपने अंग रक्षकों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार हेतु बेड़ो अस्पताल पहुँचाया,फिर फोन कर सिविल सर्जन रांची को निर्देश दिया कि घायल की बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मानवीय संवेदना की सराहना की।
Related posts:
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव का हुआ आयोजन........
Ghatsheela News : माँ तो माँ होती है, चाहे तेरी हो या मेरी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, विश्व के त...
रामगढ़:राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई ...

