Advertisements
Spread the love

शोकाकुल : प्रथम कारसेवक कामेश्वर चौपाल का निधन

रिपोर्ट : संजय विनित 

Advertisements

अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। बिहार बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कामेश्वर चौपाल के निधन की पुष्टि की है।

कामेश्वर चौपाल ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली है। कामेश्वर चौपाल को संघ का प्रथम कार सेवक होने का दर्जा भी हासिल है। कामेश्वर चौपाल बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। कामेश्वर चौपाल का कद बिहार बीजेपी में काफी बड़ा था। अपनी साफ-सुथरी छवि की वजह से वो लोगों के बीच काफी प्रिय थे। कामेश्वर चौपाल अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरी तरह समर्पित थे।

बिहार बीजेपी ने एक्स पर कहा, ‘उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां भारती के सच्चे लाल थें। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।। बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि!’

कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर दोपहर 2:00 तक पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा, उसके बाद उनके शव को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी लाया जाएगा।

You missed