Advertisements
Spread the love

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, ड्राइवरों की मौत…

अर्जुन कुमार नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली टाटीसिलवे-रामपुर रिंग रोड पर सोमवार देर रात एक बस और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है।

Advertisements

सूचना पर पहुंची नामकुम पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये रांची स्थित रिम्स अस्पताल भिजवाया और दोनों ही वाहनों को जप्त कर थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक दोनों मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई थी।