Spread the love

हेसल के जी.पी. मिडिल एंड हाई स्कूल का मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची)  । प्रखंड के हेसल पंचायत स्थित जी.पी. मध्य एवं उच्च विद्यालय, हेसल के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का रिजल्ट इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस वर्ष कुल 55 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा दीपिका कुमारी ने 427 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंदु रानी 422 अंकों के साथ द्वितीय तथा निशा कुमारी 419 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय का इतिहास भी लगातार उत्कृष्ट रहा है। पूर्व वर्षों में भी विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2016 में विकास चौधरी ने 481 अंक (96.2%) लाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं 2020 में देवेश कुमार महतो ने 484 अंक, 2022 में कुमकुम कुमारी ने 485 अंक (97%) लाकर झारखंड में छठा स्थान हासिल किया। वर्ष 2023 में सादिया आफरीन ने 483 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की इस निरंतर सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. अमर कुमार चौधरी एवं प्राचार्य ब्रजेश कुमार महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया तथा सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You missed