Advertisements
Spread the love

तेज रफ्तार ने तीन मजदूरों की ली जान, ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरा, तीनों मजदूर ट्रेक्टर पर थे सवार…

दुमका (मौसम कुमार) दुमका के जामा थाना क्षेत्र के बलमडीह गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से घटना स्थल पर तीन मजदूर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में मैनेजर बास्की, विनोद बास्की , संजय बास्की तीनों की घटनास्थल पर मौत हुई है। मौके पर ग्रामीणों की लगी है भीड़। वही स्थानीय लोगों ने जामा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी ।

Advertisements

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जामा के समीप गहरे गड्ढे में गिरा, इसमें चालक समेत तीन मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए, इससे तीनों की मौत हो गई, क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया
इस सड़क हादसे की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की पहचान मैनेजर बास्की, विनोद बास्की और संजय बास्की के रूप में की गई है ।

 

इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जामा थाना पुलिस ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर में दबे तीनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला, इससे पहले पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला, वहीं घटनास्थल पर मृतक मजदूरों के परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है ।