Spread the love

NDA प्रत्यासी गीता कोड़ा के नामांकन में आदित्यपुर से सैकड़ो भाजपा कार्याकर्ता चाईबासा के लिए रवाना…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो 

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत आदित्यपुर एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एनडीए घटक दल के नेता गीता कोड़ा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व जुलूस की शक्ल में ढोल नगाड़ों के बीच चाईबासा के लिए प्रस्थान किये। पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह के आवास के समक्ष रामगढ़ से कलाकारों ने घंटो ढोल -नगाड़े बजाकर रंग जमाया।

इस बीच गीता कोड़ा व भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का भी जुटान हुआ। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा स्थानीय चाईबासा के गांधी मैदान से कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर खुदकट्टी मैदान ताम्बो चौक जाएंगी और जनसभा में शामिल होंगीं।जनसभा में शामिल होने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज बीजेपी नेता मौजूद रहेंगे।

Advertisements

You missed