
अभाविप नगर इकाई का गठन. गौतम नाग अध्यक्ष व संजय पाल बने नगर मंत्री…
काठीकुंड (झन्टू पाल) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काठीकुंड नगर इकाई की पूर्ण गठन किया गया जिसका घोषणा जिला संगठन मंत्री धनंजय शाह ने किया। इकाई गठन घोषणा पूर्व जिला संगठन मंत्री धनंजय शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी छात्र संगठन के साथ ही एक सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों पर निरंतर कार्य कर रही हैं। पूर्व की नगर कार्यकारिणी को भंग करके दुमका जिला संगठन मंत्री धनंजय साह ने नूतन नगर कार्यकरिणी की घोषणा की गई जिसमें काठीकुंड के नगर अध्यक्ष गौतम नाग व नगर मंत्री संजय पाल को मुख्य दायित्व दिया गया।

वहीं नगर सह मंत्री रेक्सोना टुडू,रोबिन मंडल,संजय मढ़ेया,सचिन पाल, कार्यालय मंत्री प्रह्लाद शर्मा,मीडिया प्रभारी बलराम पाल एवं शुभम पाल,नगर जनजातीय मंत्री अजीत मरांडी,एसएफडी प्रमुख उदय सिंह,एसएफएस प्रमुख पूर्णिमा कुमारी.नगर कार्यकारणी सदस्य नयन मोदी, संतोष मंडल एवं रोहित पाल.संपर्क प्रमुख रोहन गण,जीत दत्ता को आदि सक्रिय कार्यक्रताओं नूतन दायित्व दिया गया।
नव निर्वाचित नगर मंत्री संजय पाल ने बताया की समाज के बुद्धिजीवी वर्गों के मार्ग दर्शन के साथ संगठन को नए मुकाम तक पहुंचना मेरा लक्ष्य रहेगा साथ ही छात्र हित की हर एक मुद्दा पर परिषद् के कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे। इस नगर इकाई के बैठक पर पर विशेष आमंत्रित सदस्य श्री दयाशंकर तिवारी,बिनोद मंडल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आभास पाल,जिला टीएसभीपी प्रमुख कुणाल कुमार तथा नूतन सदस्य अशोक मोहली, सिंटू हेंब्रम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंl
Related posts:

