
कृषि मंत्री दीपिका पांडेय से समिति के प्रतिनिधि मण्डल नरायण गोप और श्यामल मार्डी ने किया मुलाकात, विस्थापितों के स्वरोजगार बढ़ाने पर किया चर्चा…..
ईचागढ़ (रंजित सहदेव) चांडिल बांध विस्थपित मत्स्य जीवी स्वलंबी सहकारी समिति चांडिल के प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष नारायण गोप और सचिव श्यामल मार्डी ने सर्किट हाउस जमशेदपुर में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय से मिले और स्वर्णरेखा से विस्थापितों की समस्या को रखा । वही नरायण गोप ने चांडिल डैम से विस्थापित लोगों को मत्स्य पालन से जोड़कर स्वरोजगार में बढ़ावा दिऐ जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा समिति के अध्यक्ष नारायन गोप और सचिव श्यामल माडी द्वारा मांग पत्र माननीय मंत्री जी को सौपा गया ।

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने आश्वासन दिए जल्द ही विस्तपितों को मत्स्य पालन के आधुनिक तकनीक से जोड़ने का आश्वासन दिया और कहा चांडिल डैम में स्वरोजगार का अपार संसाधन है । केवल दिशा निर्देश और कार्यक्षमता की आवश्यकता है । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नारायण गोप,श्यामल मार्डी और समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

