Spread the love

भाजपा मंडल अध्यक्ष का चयन सर्वसहमति से नहीं,तो आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर

काठीकुंड: (झंटू पाल) दुमका जिला में भाजपा कार्यकर्ताओ के बिच में अंतर कहल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका परिणाम इस बार आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काफी नुकसान का देखने को मिल सकता है, वहीं इस तरह के अंतर कहल बीते काठीकुंड भाजपा कार्यकर्ताओ में देखने को मिल रहा है। सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने रविवार को काठीकुंड डाकबंगाला परिसर में काठीकुंड मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन सर्व समिति से नहीं चयन करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी रोष व्याप्त कर जमकर नारेबाज़ी कर मनोनीत मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता बिनु सोरेन ने कहा की बीते आठ अगस्त को जिला अध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद के द्वारा मनमानी तरीके से काठीकुंड मंडल अध्यक्ष चयन करने का आरोप लगाया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिख कर मनोनीत मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन को पांच दिन के अंतराल में पद मुक्त कर सर्वस्मती से पुनः भाजपा मंडल अध्यक्ष का चयन करने की मांग की। पत्र में आगे यह भी कहा है की पांच दिनों के अंतराल में मनोनित मंडल अध्यक्ष पद मुक्त नहीं किया गया तो सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा सामूहिक रूप से भाजपा से त्याग पत्र सौंपेंगे। जिसका सीधा प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में को मिलेगा। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालाचंद पाल, भाजपा नेत्री बिमला नीपू सोरेन, प्रदीप वर्मा, राजू दत्ता, मनोज नाग, बिनु सोरेन,मनोज हंसदा, रविन्द्र मरांडी, मुन्ना भगत, गंगाधार पाल, मुनिलाल भंडारी, संजय भंडारी, कालिदास मड़ाडिया, दुलाल सिंह, वनबिहारी सिंह, सपन नाग, संभू पाल साहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements