
बिना कोचिंग तीसरी बार यूजीसी नेट क्वालिफाई कर इफ्फत आरा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
अनगड़ा (रांची) । अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत हेसल गांव की निवासी इफ्फत आरा ने यूजीसी नेट परीक्षा में तीसरी बार सफलता प्राप्त कर गांव, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के, पूरी तरह अपने परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर हासिल की है।
साधारण परिवार से आने वाली इफ्फत आरा की यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय मानी जा रही है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, लगन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इफ्फत आरा की इस उपलब्धि पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में समाजसेवी मुस्तफा अंसारी, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, डॉ. रीझू नायक, डॉ. गुलजार अंसारी, युसुफ अंसारी, जलनाथ चौधरी, मनोज चौधरी, सूरज नारायण महतो, जगन्नाथ महतो, अर्जुन प्रामाणिक, सिकंदर अंसारी, अजित महतो, पारस उरांव, रामसाय मुंडा सहित अनेक लोग शामिल हैं।
सभी ने इफ्फत आरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूती देगी।

