Advertisements
Spread the love

वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त,रो रो कर मजदूर महिला ने वन विभाग पर लगाया आरोप…

आदित्यपुर जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला क़े गम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत कलिकापुर पंचायत अंतर्गत सालडीह में वन विभाग ने वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, रो रो कर मजदूर महिला ने वन विभाग पर लगाया आरोप

शुक्रवार 7 जून को कलिकापुर पंचायत अंतर्गत सालडीह में वन विभाग ने वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद उक्त निर्माण करने वाली मजदूर महिला ने रो रो कर बताया कि जो कार्रवाई हुई वह गलत है। मजदूर महिला जास्मीन हांसदा ने बताया की उनकी अपनी भूमि सीतारामपुर डैम में चली गई । जिसके बाद से वह विस्थापित हैं। परिवार के साथ वे इस भूमि पर निर्माण कर रह रही थीं। अब उनके पास रहने के लिए कोई छत नहीं बची है। वह अपने परिवार को लेकर कहां जाएंगी।