Advertisements
Spread the love

नीमडीह में राशन दुकान से अवैध शराब बिक्री, एक गिरफ्तार

Advertisements

चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के डाहुबेड़ा गांव अंतर्गत बनकाटी टोला स्थित एक राशन दुकान में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी के दौरान दुकान से बंगाल लेबल वाली 18 बोतल बीयर, 70 बोतल देशी शराब (दिलसे) तथा 6 बोतल अंग्रेजी शराब (फुल साइज) बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 34 वर्षीय अमरेंद्र सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा, जांता, आदरडीह, गौरडीह, बामनी, तिंल्लां, चलियामां, झिमड़ी, हेंसालोंग, काशीड़ीह, बांदु, पुंरियारा, हुड़ंरू, लाकंड़ी, कांदला जैसे कई गांवों में राशन दुकानों और डोर-टू-डोर सप्लाई के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री की सूचना है।

थाना प्रभारी तिवारी ने कहा कि “अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

You missed