Advertisements
Spread the love

टाटीसिलवे स्थित एक्यूप्रेशर परिषद कार्यालय में स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक, शिव-एक्यूप्रेशर को बताया गया एक रूप

Advertisements

रांची /नामकुम : एक्यूप्रेशर परिषद, झारखंड शाखा के कार्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर टाटीसिलवे स्थित परिषद परिसर में देवों के देव महादेव का विधिवत पूजन एवं रुद्राभिषेक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद का परिसर पूरी तरह सनातन वातावरण में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य जजमान न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, माधुरी सिंह, जनार्दन मंडल एवं बलराम महतो थे। पूजन एवं अभिषेक की वैदिक विधि से संपन्नता प्रो. लखन मिश्रा एवं हरातू मंदिर के विद्वान पंडित मधुसूदन पांडे ने कराई।

इस पावन आयोजन में एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के डॉ. मैरिज मां एक्यूप्रेशर सहित परिषद के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परिषद के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने इस मौके पर कहा,
“शिव और एक्यूप्रेशर एक ही रूप हैं। शिव शक्ति का प्रतीक हैं, और एक्यूप्रेशर भी मानव शरीर में जीवन, प्रेरणा और प्राण ऊर्जा का संचार करता है। सावन मास शिव और शक्ति के समन्वय का प्रतीक है, ठीक वैसे ही जैसे एक्यूप्रेशर शरीर और चेतना के बीच का सेतु है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल पाठक, महेश प्रजापति, विमल शर्मा, विजय लिंडा, पुनीत कुमार, रुकमणी कुमारी, सिद्धि देवी, सुदेश महतो, संदीप पांडे, रामबालक सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, संजीव कुमार साहू, राजीव सिंह, अर्जुन महतो आदि का अहम योगदान रहा।

कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ सदस्य गोपाल साहू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नरेश महतो द्वारा किया गया।