Advertisements
Spread the love

कुचाई में बीडीओ ने लंबित 310 पीएम आवास पर समीक्षात्मक

बैठक कर आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण करने का दिया निर्देश….

कुचाई  (उमांकात कर ) :- कुचाई प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में बीडीओ श्रीमती कुजूर ने सभी स्वयंसेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत एस ई सी सी के 59 लंबित पढ़े आवास को अगस्त माह तक शत प्रतिशत एवं आवास प्लस में कुल लंबित 935 आवासों में से प्राप्त लक्ष्य 310 आवास को आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया

Advertisements

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर ने प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को टीशर्ट देकर सम्मानित किया बैठक में मुख्य रूप से जिला समन्वयक सत्यवान कुमार प्रशिक्षण समन्वयक बसंत साहू प्रखंड समन्वयक श्याम सुंदर महतो जनसेवक सुभाष चंद्र हांसदा पंचायत सचिव गदाधर सतपति राजकुमार साहू अशोक कुमार महतो सागर महतो कांडे सुमबरूई आदि उपस्थित थे।