Advertisements
Spread the love

कुम्हारसाई में कलयुगी मां ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी लगा दी छलांग; मां की जान बच गई; बच्चों की हुई मौत…

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां के कुम्हारसाई में एक महिला ने अपने पति से रविवार को झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. जिसमें महिला की तो जान बच गई, परंतु तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा के कुडू गांव निवासी अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा महतो एवं तीन बच्चों के साथ कुम्हारसाई गांव में भाड़े के मकान में रह रहे थे. अशोक का अक्सर अपने पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा होता रहता है.

Advertisements

बीते शनिवार को मायके जाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ. पत्नी पूजा महतो ने इसकी शिकायत खरसावां पुलिस को की. पुलिस से अपनी शिकायत करने से नाराज होकर पति अशोक महतो घर छोड़कर कहीं चला गया. रविवार को सुबह लगभग 10 बजे उसके पडोसियों द्वारा दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आई, तो पिछले दरवाजे से कुछ लोगों ने घर में प्रवेश किया तो कुएं से चीखने की आवाज आई,

तब लोगों ने देखा तो पूजा महतो पानी मोटर में लटकी हुई है. स्थानीय लोगों ने महिला को तो निकाल लिया परंतु बच्चों का कुछ पता नहीं चला. पूजा ने बताया कि वह अपने तीनों बच्चों कोमल कुमारी 9 वर्ष, अनन्या महतो 5 वर्ष एवं आर्यन महतो 2 वर्ष के साथ कुएं में कूदी हैं. वही खरसावां पुलिस के प्रयास से तीनों बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया. पूजा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.जहां उसका इलाज जारी है.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?