Advertisements
Spread the love

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिले में पार्टी की सक्रियता की सराहना की…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक समीक्षा बैठक प्रदेश मुख्यालय रांची में आयोजित किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में पंचायत मंडल एवं बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के 131 पंचायतों में कांग्रेस समिति का गठन करना है। जिसमें 90 से अधिक पंचायत में पंचायत स्तरीय कांग्रेस समिति का गठन सफलतापूर्वक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में किया जा चुका है। 17 मंडलों में 14 मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया जा चुका है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिले में कांग्रेस कमेटी की सक्रियता एवं कार्यक्रमों की सफलता हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की सराहना किया एवं और भी बेहतर तरीके से आगे कार्य करने का निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विधानसभा प्रभारी को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि सभी विधानसभा प्रभारी सिर्फ अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में सक्रियतापूर्वक कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे एवं इसकी रिपोर्ट जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव को समर्पित करेंगे। मौके पर खरसावां विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी उपस्थित रहे। जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने जिले में सांगठनिक गतिविधियों के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष लिखित में रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने संतोष व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, बंधु तिर्की को पुष्प एवं अंग वस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?