Advertisements

इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में जिले की टीम ने हासिल किया एक स्वर्ण सहित दो रजत मेडल…
सरायकेला Sanjay। खूंटी जिला के नजारत इंग्लिश मीडियम स्कूल तारा रोड में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड जाके कराटे चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां डा डोजो कराटे की टीम ने भाग लिया। जिसमें कराटेकार तेजस कुमार ने काता में स्वर्ण पदक और कुमिते में रजत पदक हासिल किया।
एसोसिएशन के एक अन्य कराटेकार चिराग महापात्र ने कुमिते में रजत पदक हासिल किया। टीम में शामिल अन्य कराटेकार मयंक पानी का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई कमल कुमार थापा एवं सम्पाई जगन्नाथ कार्जी ने चैंपियनशिप में जज की भूमिका निभाई। कराटेकारों की इस सफलता पर एसोसिएशन द्वारा कराटेकारों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।
