Advertisements
Spread the love

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में 58 लाख की अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन का उद्घाटन, विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Advertisements

चाण्ड़िल -संवाददाता

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में अब अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच की सुविधा शुरू हो गई है। करीब 58 लाख रुपए की लागत से डीएमएफटी फंड से स्थापित इन मशीनों का उद्घाटन स्थानीय विधायक सविता महतो ने किया।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निमडीह परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। यह मशीनें डीएमएफटी फंड से लगभग 58 लाख रुपए की लागत से स्थापित की गई हैं।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रही थी, जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विधायक ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की हर जायज मांग को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

यह मशीन क्षेत्र की जनता के लिए बहुत जरूरी थी। अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे।”

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो, चांडिल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच.एस. शेखर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, भाजपा नेता पप्पू वर्मा,प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू राम महतो, राहुल वर्मा, नीलकमल महतो, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

नीमडीह में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की शुरुआत से निश्चित रूप से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

You missed