Advertisements
Spread the love

पोटका के पीछली में अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर माटकू पंचायत अंतर्गत पिछली गांव में दिव्यागजनों एवं ग्रामीणों के साथ “अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर डालसा के पी एल वी के द्वारा दिव्यागजनों के कानूनी अधिकारों,उनकी सुरक्षा,सरकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं को पाने के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए समानता एवं भेदभाव रहित व्यवहार का अधिकार, दिव्यांगजनों के लिए सरकार कार्यालय या भवन सुलभ बनाना,दिव्यांगों को उनके दिव्यांगता अनुरूप यंत्र उपलब्ध कराना,शिक्षा में 5 प्रतिशत का आरक्षण एवं नियोजन में 4 प्रतिशत आरक्षण।पांच लाख तक का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि।प्रोत्साहन भत्ता के तहत मासिक एक हजार रुपए देना,दिव्यांगजन को कौशल विकास से जोड़ना और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिलाना।दिव्यांगता क्षमता की कमी नहीं_अवसर की कमी है।हम सब की जिम्मेदारी है दिव्यांगों को समान अवसर सम्मान और न्याय दिलाना।कभी विधिक सेवा पाने की आवश्यकता हो तो कार्यरत पी एल वी या डी.एल.एस.ए जमशेदपुर में संपर्क कर सकते हैं।हर माह के पांच और पच्चीस तारीख को डालसा के पी एल वी के द्वारा विभिन्न गांव के दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा उनको डॉक्टरों से जांच करवा कर प्रमाण बनवा देने से ले कर पेंशन दिलाने तक एवं हर माह सौ से अधिक मानसिक रोगियों को चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों से जांच कराने में सहायता करने के काम पिछले दस साल से बदस्तूर जारी है।मौके पर दिव्यांग राजू सरदार,अनिल सिंह,संगीता पात्र,मुचि राम भकत,असित सरदार के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,कुरूमीता मुर्मू,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल एवं सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed