
पोटका के हल्दी पोखर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा निकाला गया जुलूस- ए -मोहम्मदी

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका : पूरी दुनिया के लिए शांति और प्यार का संदेश लाने वाले ईद मिलादुन्नबी के पर्व के पावन अवसर पर हल्दीपोखर, एवं गंगाडीह के मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आखिरी नबी हजरत मुहम्मद के 1500 वां जन्मदिन पर जुलूस धूमधाम से निकाल कर अपनी खुशि का इजार किया गया। इस ख़ुशीओ के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों के तरफ से सभी नबी के चाहने वालों को मिठाई, आदि का वितरण किया गया। जुलूस में काफी संख्या में बुजुर्ग, बच्चों एवं युवा हाथों में झंडे, बैनर लेकर शामिल हुए। वही प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए, हर जगह पुलिस बल तैनाती की गई थी। इस दौरान मोमिन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर यह जश्न मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद दुनिया में शांति, भाईचारा एवं मानवता का पैगाम लेकर आए थे।

