Spread the love

विकास कुमार भगत को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका । विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भगत को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 समारोह में “प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया। यह आयोजन 5 सितम्बर 2025 को आईएसआरएचई फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में (माननीय पूर्व अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार) एवं दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, साथ ही रमेश चंद्र रत्न उपस्थित थे।

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देशभर के कई शिक्षक, व्याख्याता और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य सह लेखक विकास कुमार भगत सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल क्षेत्र पोटका के जानमडीह गांव स्थित पायनियर इंग्लिश स्कूल में गरीब एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति और अनुशासन के कारण विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा लिखित अंग्रेजी पुस्तकें वैश्विक स्तर पर उपलब्ध हैं। इन्हीं योगदानों को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया।

You missed