Spread the love

जम्मू कश्मीर महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सुमन रैना एवं प्रभारी रीता चौरसिया ने दुमका जिला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा…

 

 दुमका ब्यूरो (मौसम कुमार)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास के तहत दुमका पहुंची जम्मू कश्मीर महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सुमन रैना एवं प्रभारी रीता चौरसिया ने आज मंगलवार को दुमका जिला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया|दुमका जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू झा के नेतृत्व में 16 सूत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सुमन रैना ने शिव मंदिर चौक मोटांगा रोड में उजाला दीदी एवं समूह की बहनों के साथ बड़ी संख्या में भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया|

जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया|रसिकपुर चौक में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आशा दीदी के साथ बैठक की गई|जिसमें मुख्य रूप से केंद्र सरकार की नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई| जिसमें मुख्य रूप से विश्वकर्मा योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया| साथ ही मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के आदेशाअनुसार मोटा अनाज से बनी सामग्री का प्रदर्शन एवं भोजन किया गया| सुमन रैना ने दुमका शहर में सभी मंदिरों का दर्शन किया एवं सिद्धू कानू व फूलों झानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|

नवयुवती सम्मेलन में नए वोटर्स को उनके अधिकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए उनके एजुकेशन को लेकर अवगत कराया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सावित्री सिंह,अर्पण झा,टिंकू गण ,मुन्नी मंडल,गायत्री कुमारी,पूनम केसरी सुनीता सिंह उपस्थित रहे|
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने दी।

Advertisements

You missed