Advertisements

कोरोना को हर हाल में हराना है, जमशेदपुर में लगा रहा बूस्टर डोज, वैक्सीन के लिए उमड़ी भीड़…
जमशेदपुर,( योगेश पांडे): जमशेदपुर कीनन स्टेडियम आजादी के अमृत महोतस्व के मौके पर, सरकार की तरफ से 18 या उससे ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना का बूस्टर डोज दिया जा रहा है| वैक्सीन के बूस्टर डोज लगने से कोरोना का खतरा कम हो जाएगा, इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ जो जंग लोगों ने लड़ा है, इससे जीत भी मिलेगी । जमशेदपुर में शिशू रोग विशेषज्ञ आरके अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को दोनों डोज़ की वैक्सीन जरूर दिलानी चाहिए, जिससे बच्चों में कोरोना का खतरा नहीं रहेगा । वही, उन्होंने हरेक व्यक्ति को बूस्टर डोज लेने की सलाह दी । इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही।
Advertisements


