
नई चेतना पहल बदलाव की जागरूकता रैली का आयोजन
मानगो नगर निगम द्वारा निकली गई…..
Jamshedpur : नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के दिए निर्देश के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव के नेतृत्व मे दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा आज नई चेतना-पहल बदलाव की कार्यक्रम के तहत शपथ लेते हुए जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं की आवाज को बुलंद करने की पहल की गई। जागरूकता रैली के दौरान महिलाओं के द्वारा सहेंगे नहीं कहेंगे, महिला हिंसा नहीं हो आदि का नारा लगाया गया। लिंग पर आधारित भेदभाव को दूर करने एवं लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह रैली का आयोजन किया गया था । कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया लिंग पर आधारित भेदभाव नहीं होनी चाहिए महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। 300 से अधिक महिलाएं रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव सीएमएम, सभी सीओ सीआरपी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थे।

Related posts:

