Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता विकास सिंह का आत्मदाह का ऐलान, कदमा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप…

जमशेदपुर (दीप पोल ) : भाजपा नेता विकास सिंह ने कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में आत्मदाह करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह निर्णय 15 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे आत्मदाह करने का लिया है। आत्मदाह के इस कदम के पीछे का कारण बताते हुए विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि कदमा थाना प्रभारी ने स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को खुश करने के लिए कानून की धज्जियां उड़ाई हैं।

Advertisements

विकास सिंह ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ फर्जी यौन शोषण का मामला दर्ज है, जिसमें कोतवाली थाना रांची में 5 और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि में दरोगा के व्हाट्सएप पर इस फर्जी मुकदमे की जानकारी आई थी। इस मामले की जांच अब चल रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता के दबाव में आकर कदमा थाना प्रभारी ने उसी मामले में दोबारा मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसका समय अलग-अलग थानों में दर्ज है, जो संविधान और कानून का उल्लंघन है।

विकास सिंह का कहना है कि उनका आत्मदाह देशभर में एक संदेश देगा कि भारत का संविधान सर्वोपरि है, और इसे तोड़ने का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन कदमा थाना प्रभारी ने मंत्री को खुश करने के लिए गलत कदम उठाया है। सिंह ने मांग की है कि अगर यौन शोषण के इस मुकदमे की ईमानदारी से जांच होगी, तो सच्चाई सामने आएगी और यह साबित होगा कि मंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए साजिश रची है।

इस मामले ने जमशेदपुर में हलचल मचा दी है और प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

You missed