Advertisements
Spread the love

गोलमुरी में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, एसपी सिटी शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

जमशेदपुर: दीप पोल : एसपी सिटी जमशेदपुर कुमार शिवाशीष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना के मुताबिक, एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा था और गोलमुरी थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने के लिए घूम रहा था।

Advertisements

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी जमशेदपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने गोलमुरी क्लब रोड से सूरज सिंह (पिता- सरजीत सिंह, निवासी- भुइयां डीह, थाना- सीताराम डेरा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, ब्राउन शुगर का सेवन करने के उपकरण, सिल्वर पेपर और एक स्कूटी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

एसपी सिटी जमशेदपुर ने इस तरह के मामलों पर सख्ती बरतने और आगे भी कड़ी निगरानी रखने की बात कही है, जिससे शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।