Spread the love

जमशेदपुर एफसी के डिफेंडर रिकी लालावमावमा ने टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी के जेपीएस ग्रासरूट स्कूल में बच्चों को प्रेरित किया…

जमशेदपुर: दीप पोल

Advertisements
Advertisements

रिकी लालावमावमा ने जमशेदपुर एफसी जेपीएस ग्रासरूट्स फुटबॉल स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लिया। उन्होंने अपने फुटबॉल अनुभव को साझा किया और एक खिलाड़ी, खासकर एक डिफेंडर के रूप में सुधार करने के टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों के खिलाफ एक छोटे मैच में भी हिस्सा लिया और अंडर-11 टीम का अंडर-13 टीम के खिलाफ नेतृत्व किया। बच्चों ने खेल का भरपूर आनंद लिया और अपने हीरो के साथ खेलकर रोमांचित हुए।

रिकी ने फुटबॉल स्कूलों और जमीनी स्तर के विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ष्इन बच्चों को इतनी कम उम्र में फुटबॉल का आनंद लेते हुए देखना बहुत अच्छा है। यह उनके लिए अपने जीवन में खेल को जानने और सीखने का एक शानदार अवसर है। सुविधाएं और कोच शानदार हैं, और यह निश्चित रूप से भारतीय फुटबॉल के भविष्य में योगदान देगा।