Advertisements
Spread the love

पूर्व सहायक श्रमआयुक्त राकेश सिन्हा ने अपनी दिवंगत पत्नी के जन्मदिन पर कराया एमजीएम में भोज…

आदित्यपुर  ए के मिश्र  जमशेदपुर रोटी बैंक द्वारा 13/03/23 को एमजीएम अस्पताल परिषर मे रात्रि के डिन्नर को राकेश कुमार सिन्हा झारखण्ड के पूर्व सहायक श्रमायुक्त ने अपनी दिवंगत पत्नी सुनीता देवी के जन्म दिवस के अवसर पर एमजीएम अस्पताल परिषर मे भोजन स्पोंसर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राकेश सिन्हा ने रोटी बैंक जमशेदपुर के चेयरपर्सन मनोज मिश्रा के गौरवमय उपस्थिति में स्थानीय एम जी एम अस्पताल के प्रांगण में लगभग 350 जरूरतमंदो पुरुष महिला एवम् बच्चों को निशुल्क भोजन उप्लबध कराया |

Advertisements

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों बेटी तान्या दामाद शशांक,समधीजी सुरेश बाबू,पवन जी, गुड़िया,अरविंद किशोर,जितेंद्र सिंह ,गौतम,दीपक , छोटू एवम् राकेश सिन्हा उपस्थित रहें, सभी ने अपने हाथों से जरुरत मंदो को अनन्य श्रद्धा एवं स्नेह भाव से भोजन परोस कर खिलाया |
रोटी बैंक के चेयरमेन श्री मनोज मिश्रा ने पूरे कार्यक्रम का आयोजन कुशलता पूर्वक किया । कार्यक्रम मे सामूहिक रूप से सभी ने मिलकर प्रार्थना करते हुए श्रीमति सुनीता सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।