
पोटका में बोलेरो से गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, दो बैलों की मौत

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग स्थित गीतिलता गांव में देर रात गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, ओड़िशा नंबर की बोलेरो गाड़ी में चार बैलों को ठूंसकर जमशेदपुर की ओर ले जाया जा रहा था। रास्ते में गाड़ी खराब होने पर तस्कर और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों ने बोलेरो से आवाज आने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर चार बैल बंधे मिले। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि दो जिंदा बैलों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के सदस्य नवीन सिंह और चितरंजन गोप ने कहा कि इस मार्ग से रात के अंधेरे में छोटे वाहनों से बड़े पैमाने पर गोवंश की तस्करी होती है। ग्रामीणों ने तस्करों, वाहन मालिक और ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है और दोषियों पर नियम के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य बिंदु ओड़िशा नंबर की बोलेरो में 4 बैल, 2 की मौत गाड़ी खराब होते ही तस्कर और चालक फरार पुलिस जांच में जुटी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

