Advertisements
Spread the love

विवेक विद्यालय में अंतर हाउस क्विज एवं अंग्रेजी निबंध

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…..

ए के मिश्रा:- छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में अंतर हाउस क्विज तथा योग का महत्व विषय पर अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के सभी 4 हाउसों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिताओं में कक्षा 7वीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए निबंध तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए जनरल क्विज आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश सिंह ने कहा की विवेक विद्यालय हमेसा से अकादमिक के साथ साथ अन्य पाठ सहगामी क्रियाकलापों पर कार्य करता रहता है ताकि बच्चो का सर्वांगीण विकास हो। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण दिनांक 20 जून, 2022 दिन सोमवार को की जाएगी।

Advertisements

You missed