Advertisements
Spread the love

20 नवम्बर को अखिल झारखंड महिला संघ द्वारा जिला स्तरीय

महासम्मेलन का आयोजन कदमा में…..

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) आजसू पार्टी आने सभी ईकायों का विस्तार करने जा रही है । जिसकी जानकारी आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी । 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक एक माह तक इकाई का संगठन निर्माण का संकल्प लिया है और इसलिए अभी तक अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, के साथ साथ अखिल झारखंड महिला संघ और अखिल झारखंड व्यापार उद्योग मंच का संगठन विस्तार करने जा रहा है । जो अखिल झारखंड व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ का गठन 22 नवम्बर का होना है। इससे पूर्व आजसू पार्टी द्वारा आगामी 20 नवम्बर को कदमा स्थित मंगल सिंह अखाड़ा में आजसू पार्टी के अखिल झारखंड महिला संघ के बैनर तले जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चंद्र सहिस के आलावे जिला प्रभारी प्रो. रवि शंकर मौर्या, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह,पश्चिम विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिंह ब्रजेश समेत केंद्रीय और जिला के वरीय नेतागण उपस्थित रहेंगे ।

Advertisements

You missed