Advertisements
Spread the love

सोनारी में डूबे प्रिंस का शव दो दिन बाद मानगो घाट से बरामद

जमशेदपुर DEEP : सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी में नहाने के दौरान डूबे मनीफीट मंडल बस्ती का निवासी 16 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव मानगो के गौड़ बस्ती स्थित घाट पर बरामद किया गया. रविवार की दोपहर प्रिंस नहाने के क्रम नदी में डूब गया था जिसके बाद पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से प्रिंस को ढूंढ रही थी. दो दिनों बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई जिसमे बाद परिजनों ने शव की पहचान प्रिंस के रूप में की. शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया है. बता दे कि मनीफीट का प्रिंस जितिया के दिन अपनी मां के साथ सोनारी दुमुहानी गया था जहां नहाने के क्रम में वह डूब गया.

Advertisements

You missed

घाटशिला : इरान के साथ युद्ध अमेरिका और इजरायल का चल रहा है, रसोई गैस का भय यहां सता रहा है !