Advertisements
Spread the love

पूरी बस्ती के लोग डेंगू की चपेट में…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

जमशेदपुर में एक तरफ जहां डेंगू का प्रकोप कहर मचा रहा है वहीं दूसरी तरफ लोगों के लापरवाही के कारण पूरी बस्ती डेंगू की चपेट में आ गई है .जहा छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डेंगू से ग्रसित है .बस्ती में जल जमाव एवं उससे पैदा होने वाले मच्छर जैसी समस्याओं से मानगो नगर निगम को अवगत कराने के बाद भी खामोश अधिकारी अब लोगों की मौत का इंतजार कर रहे हैं.

यह नजारा जवाहर नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के पीछे का है जहां के लोग अब सरकारी उदासीनता के कारण डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित है .कई बार जमीन मालिक एवं जिला प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जहा एक तरफ मानगो नगर निगम के अधिकारी जल जमाव करने वाले लोगों से हजारों रुपया जुर्माना वसूल रहे हैं ,वहीं दूसरी तरफ बड़े रसूखदार पर हाथ डालने से डर रहे हैं स्थानीय लोगों ने अवगत कराते हुए कहा कि पूरी बस्ती के लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं .

यह जल जमाव पिछले कई वर्षों से है जिसकी शिकायत करने के बाद भी ना तो सरकारी अधिकारी समस्या का समाधान कर रहे हैं और ना ही जमीन मालिक टीपू पाजी के द्वारा किसी तरह की पहल की जा रही है ऐसे में हम नारकीय जीवन जीने पर विवश है.