Advertisements

भाई लाल सिहं को रंगरेटा महासभा ने दिया स्मृति चिह्न
जमशेदपुरःआज रंगरेटा महासभा झारखंड द्वारा पंजाब के रागी भाई लाल सिंह फक्कड़ को सम्मानित किया गया.
पंजाब के पटियाला से आए रागी जत्था के भाई लाल सिंह फक्कड़ को सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी के परम शिष्य भाई मर्दाना जी का वंशज (18 वीं पीढ़ी) माना जाता है.आज श्री फक्कड़ को दसवें गुरू श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर स्मृति चिन्ह दिया गया.एग्रिको मैदान में शहीदी दिवस में शिरकत करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
सम्मानित करने वालों में रंगरेटा महासभा के प्रधान मंजीत सिंह गिल,राजेंद्र सिंह चीमा,साहिब सिंह गिल,अवतार सिंह पिंटू,जसवंत सिंह,कुलवंत सिंह,गुरमीत सिंह,दलजीत सिंह परवाना आदि शामिल थे.
Advertisements

Related posts:
राजमहल के समाजसेवी सोनू सिंह ने जिले में ऑक्सीजन पाइप लाइन के लिए उपयुक्त को 20 लाख रुपये की अनुदान ...
चाकुलिया से कांवरियों की जत्था बाबा नगरी देवघर में जल अर्पण करने के लिए हुआ रवाना, नागाबाबा मंदिर मे...
Saraikela : सरायकेला शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में आज ल...

