Advertisements
Spread the love

परसुडीह एवं स्टेशन रोड की समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पहुंचे मानिक मलिक …

जमशेदपुर: नवीन प्रधान

Advertisements

 

परसुडीह एवं स्टेशन रोड की समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय तीन सूत्री मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था के माध्यम से मानिक मलिक के नेतृत्व में पहुंचे जिसमें परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदमपुर फाटक के समीप रेल क्षेत्र अधिन सड़क की स्थिति काफी जज्जर है बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना घटती रहती है लोगों का आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

करनडीह फाटक के समीप सड़क की स्थिति काफी जज्जर हो चुकी है बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण घंटे जाम रहता है और आए दिन दुर्घटना घटती रहती है ।स्टेशन संकटा पेट्रोल पंप के समीप से लेकर ओवरब्रिज होते हुए स्टार टॉकीज तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर है ।आए दिन बड़े-बड़े दुर्घटना घटती रहती है।

इन सभी बिंदुओं को लेकर सहायक मंडल अभियंता से वार्ता की उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हम लोग कार्रवाई कर बहुत जल्द मरम्मत करने का काम करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे मानिक मलिक, सुप्रियो दास ,सुमित, नंदन , संजय, नितेश अग्रवाल ,आशीष,आदि।