Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : मानगो में हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई, दो युवक हिरासत में…

दीप सागर… ✍️

Advertisements

मानगो इलाके में हेलमेट चेकिंग के दौरान बुधवार शाम करीब 4 बजे ट्रैफिक पुलिस और दो युवकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया। स्कूटी सवार दोनों युवक पुलिस की जांच के दौरान रुकने के बाद पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे, जो बाद में झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने जब बिना हेलमेट के दोनों युवकों को रोका और चालान काटा, तो वे नाराज हो गए। पुलिस ने जब स्कूटी की चाबी निकाल ली, तो युवक गुस्से में आकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे।

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?