Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : सरकारी स्कूल में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैला…

दीप सागर… ✍️

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत राष्ट्रीय मध्य विद्यालय कुंवर सिंह रोड के सरकारी स्कूल में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।‌

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में मेंटेनेंस का काम चल रहा है ।‌ आज सुबह स्कूल खोला गया तो देखा दूसरे तल्ले के क्लास रूम में खून से लतपथ एक युवा का शव पड़ा हुआ मिला ।‌ इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।‌ प्रथम दृश्य में जो दिखा उससे लगता है किसी तेज धारदार हथियार से गले में वार कर युवक का हत्या की गई।
मृतक की पहचान सौरभ शर्मा उर्फ पवन के रूप में हुई है । परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदी था मगर स्कूल में कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है । वहीं पुलिस पूरे मामला की मुस्तैदी के साथ छानबीन में जुट गई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

You missed