Advertisements
Spread the love

टाटा स्टील का अंतर-डिवीजनल वॉलीबॉल (पुरुष) और थ्रोबॉल (महिला) टूर्नामेंट हुआ संपन्न…

 जमशेदपुर: दीप पोल ,  टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने 16 से 18 अक्टूबर के बीच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वॉलीबॉल ग्राउंड में अंतर-डिवीजनल वॉलीबॉल (पुरुष) और थ्रोबॉल (महिला) टूर्नामेंट का आयोजन किया।

Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि पी एस एस गणेश, चीफ, हॉट स्ट्रिप मिल, टाटा स्टील ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टाटा स्टील की हेड, इवेंट्स और ट्रेनिंग सेंटर, विभूति धांड अडेसरा भी मौजूद थीं।

टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 16 यूनिट्स से कुल 360 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

असाधारण कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्टील मैन्युफैक्चरिंग की टीम विजेता बनी, जिन्होंने अपनी क्षमता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। वहीं, टाटा स्टील कलिंगानगर ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट में वेस्ट बोकारो की टीम तीसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग में आयरन मेकिंग की टीम विजेता बनी, जबकि जनरल ऑफिस की टीम उपविजेता रही। वहीं, शेयर्ड सर्विसेज की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

टाटा स्टील की खेलों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के बीच सौहार्द्र की भावना को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता इस टूर्नामेंट के दौरान पूरी तरह से स्पष्ट थी। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन कर्मचारियों के लिए वॉलीबॉल और थ्रोबॉल कौशल का प्रदर्शन करने का एक बेहतरीन मंच बना। तकनीकी अधिकारियों के रूप में अनंतो संतारा, सुप्रिया दुबे, राजेश्वर गुप्ता, सुनील कुमार राय, हरे राम, अमरीक सिंह, रवि कुमार, जे अरुण मूर्ति और राकेश महतो ने अपनी विशेषज्ञता से टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You missed