Advertisements
Spread the love

टाटा कमांड एरिया के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास जलजमाव…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र का हाल भी इन दिनों बदहाल है।टाटा कमांड एरिया के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास जलजमाव से सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है।आए दिन राहगीर इस सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, बावजूद इसके टाटा कंपनी या जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जाना चिंता का विषय है।इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।लोगों ने टाटा स्टील एवं जिला प्रशासन से अविलंब जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने गड्ढे दिनोंदिन जानलेवा होते जा रहे हैं जिससे बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन या टाटा समूह इसपर क्या पहल करती है। वैसे टाटा कमांड एरिया में सड़कों के ऐसे हालात क्यों हैं यह सोचनेवाली बात है।